फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Open loot of Khair... Aryans are cutting the thread of life in the forests in the dark.

Udham Singh Nagar News: खैर की खुली लूट... अंधेरे में आरियां काट रहीं जंगलों के जीवन की डोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Open loot of Khair... Aryans are cutting the thread of life in the forests in the dark.
काशीपुर। तराई के जंगलों में खैर के पेड़ों की कटाई थमने का नाम नहीं ले रही। मुनाफे की भूख में तस्कर जंगलों को निचोड़ रहे हैं, और वन विभाग की कार्रवाई खोखली साबित हो रही है। औषधीय गुणों से भरपूर और कभी कत्था उद्योग की रीढ़ रहा यह दुर्लभ वृक्ष अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने खैर को दुर्लभ प्रजाति घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने भी इसे खतरे की सूची में रखा है। वर्ष 2004 में जारी सूची में भारत में पेड़ों की 45 प्रजातियां संकटग्रस्त बताई गई थीं। इनमें खैर भी शामिल है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग डायरिया, पाइल्स, दांतों और त्वचा के रोगों में होता है। बाजार में इसकी लकड़ी कत्था, पान मसाला, चारकोल और चमड़ा उद्योगों की मुख्य जरूरत है।
विज्ञापन



लाखों का मुनाफा, जंगलों का विनाश

खैर की लकड़ी बाजार में पांच से दस हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकती है। एक वयस्क पेड़ से तस्करों को पांच से सात लाख रुपये तक का फायदा होता है। यही वजह है कि रात के अंधेरे में आरी की आवाजें जंगलों के जीवन की डोर को काट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटती हरियाली की गवाही

वन विभाग की 2017-18 की उत्तराखंड वन सांख्यिकी के अनुसार प्रदेश में खैर का प्रतिशत महज 0.22 फीसदी था। यह अब घटकर 0.18 फीसदी के आसपास रह गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आठ वर्षों में हजारों पेड़ तस्करों की भेंट चढ़ चुके हैं।



विभाग की रिपोर्ट भी मौन

वन की सेहत का हाल बताने वाली उत्तराखंड वन सांख्यिकी पत्रिका पिछले आठ सालों से प्रकाशित नहीं हुई है। यह स्थिति खुद वन विभाग की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े करती है।



कोट...

जंगलों में खैर के पेड़ कम हो रहे हैं। यह चिंताजनक है। जंगल में खैर के पेड़ों की सुरक्षा की जानी चाहिए। वन कर्मियों को तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. साकेत बडोला, वन संरक्षक (पश्चिमी वृत्त)




इस साल कट गए इतने पेड़

वन प्रभाग कटे पेड़ मुकदमे

तराई केंद्रीय वन प्रभाग 95 65

तराई पूर्वी वन प्रभाग 80 55



तराई पश्चिमी वन प्रभाग 35 20

(स्रोत : वन विभाग के तीनों डिवीजन से प्राप्त आंकड़े)


प्रदेश के वन क्षेत्रों में प्रजातिवार वृक्षों का प्रतिशत
प्रजाति प्रतिशत
खैर 0.22
शीशम 0.58

देवदार 0.73
सागौन 0.78

यूकेलिप्टस 0.83
साल 12.10

बाज 14.81

चीड़ 15.25
(स्त्रोत : उत्तराखंड वन सांख्यिकी 2017-18)
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed