फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Online platforms pose a major challenge for small shopkeepers.

Udham Singh Nagar News: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छोटे दुकानदारों के लिए बने बड़ी चुनौती

Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Online platforms pose a major challenge for small shopkeepers.
रुद्रपुर। जिले में छोटे और मध्यम दुकानदारों के सामने कारोबार चलाना दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। एक ओर लगातार बढ़ती महंगाई ने आम ग्राहकों की आवक घटा दी है वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन कारोबार से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा ने स्थानीय बाजारों की रौनक फीकी कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक-दो सालों में उनकी बिक्री में 20 से 40 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



मुख्य बाजार में किराना दुकान चलाने वाले रमेश अग्रवाल बताते हैं, पहले रोज का जो सामान लोग थोक में लेते थे, अब वही चीजें गिनकर ले रहे हैं। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि ग्राहक जरूरत भर ही खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन




रेडीमेड कपड़ों की दुकान के संचालक इमरान खान कहते हैं कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। ऑनलाइन पर छूट और ऑफर देखकर ग्राहक दुकान तक आता ही नहीं। हम न तो इतना डिस्काउंट दे सकते हैं और न ही रिटर्न जैसी सुविधाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने वाले दुकानदारों की परेशानी भी कम नहीं है। विजय वर्मा का कहते हैं कि मोबाइल, टीवी या अन्य सामान देखने लोग दुकान पर आते हैं लेकिन खरीद ऑनलाइन कर लेते हैं। इससे हमारा खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है।



व्यापारियों के अनुसार, दुकान का किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों के वेतन और टैक्स लगातार बढ़ रहे हैं जबकि आमदनी घटती जा रही है। जीएसटी की जटिल प्रक्रिया छोटे दुकानदारों के लिए एक और सिरदर्द बनी हुई है। कई व्यापारियों का कहना है कि अकाउंटेंट का खर्च अलग से उठाना पड़ता है जो छोटे कारोबार के लिए भारी पड़ता है।


व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कहते हैं कि यदि समय रहते सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए राहत पैकेज, टैक्स में सरलता और ऑनलाइन कारोबार के लिए समान नियम लागू नहीं किए तो स्थानीय बाजारों का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। छोटे दुकानदारों का यह संघर्ष सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि स्थानीय रोजगार और बाजार को बचाने की लड़ाई भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed