फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   online fraud of 4 Lakhs

ऑन लाइन व्यवसाय का झांसा देकर चार लाख की ठगी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
online fraud of 4 Lakhs
For Display Purpose - फोटो : note 2000.jpg
काशीपुर। मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक दंपति से चार लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

गौतम नगर निवासी रमेश चंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लेबर ठेकेदार है। एक अन्य ठेकेदार ने एक आनलाइन कंपनी में एक लाख की रकम जमा करने पर चार माह के बाद 1.60 लाख रुपये वापस मिलने की बात कही।
रमेश ने 19 मार्च 2019 को एक लाख रुपये नकद और एक लाख का चेक ठेकेदार के बैंक खाते में जमा करवाया। 14 अप्रैल 2019 को रमेश की पत्नी ने दो लाख रुपये दोबारा निवेश के लिए दिए। अब रकम मांगने पर ठेकेदार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर एसआई गणेश पांडे ने आरोपी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि अभिकर्ता होने के नाते उसने कई परिचितों से रकम उक्त कंपनी में निवेश कराई थी। आरोपी ने खुद भी इस कंपनी में रकम निवेश की है। कंपनी के चले जाने के बाद लोग उस पर रकम वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed