फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Online fraud from a villager of Chalkana in Kapkot

Bageshwar: शौचालय के लिए चार हजार की मंजूरी का झांसा देखर ठग लिए 68 हजार से अधिक, ग्रामीण से ऑनलाइन फ्रॉड

Sat, 17 May 2025 01:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 May 2025 01:35 PM IST
सार

कपकोट में शौचालय के लिए 4000 रुपये स्वीकृत होने का झांसा देकर चलकाना के ग्रामीण से 68,119 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। कपकोट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Online fraud from a villager of Chalkana in Kapkot
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट में शौचालय के लिए 4000 रुपये स्वीकृत होने का झांसा देकर चलकाना के ग्रामीण से 68,119 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। कपकोट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि चलकाना के लखमारा तोक निवासी आनंद सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि 13 जनवरी 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात ने फोन कर गूगल पे के माध्यम से उससे चार बार में ऑनलाइन ठगी की है। पहली बार में ग्रामीण के खाते से 25,570, दूसरी बार 8,956, तीसरी बार में 16,550 और चौथी बार में 17,043 रुपये की ठगी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन

ऐसे दिया अंजाम
ग्रामीण के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले ने फोन पर शौचालय निर्माण के लिए चार हजार रुपये स्वीकृत होने की बात कही और गूगल पे नंबर मांगा। ग्रामीण के नंबर देने के कुछ देर बाद उसे 40,000 रुपये खाते में प्राप्त होने का फर्जी मैसेज मिला। अज्ञात ने दोबारा ग्रामीण को फोन कर चार के स्थान पर 40,000 रुपये गलती से आने की बात कही और बाकी रुपये लौटाने के लिए लिंक भेजा। इसके बाद वह ग्रामीण से लगातार रुपये ठगता रहा। बैंक खाता चेक करने के बाद वास्तविकता का पता चलने पर ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed