फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One youth died and two injured in a road accident in kashipur

Road Accident: डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल; चालक मौके से भागा

Thu, 20 Feb 2025 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Feb 2025 02:18 PM IST
सार

काशीपुर में बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
One youth died and two injured in a road accident in kashipur
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

काशीपुर में चचेरी बहन की शादी के दौरान फूलों की सजावट के लिए लाए सामान को वापस करके घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया।

 

मोहल्ला किला निवासी विशाल (18) पुत्र राकेश अपने बड़े भाई विक्रम (35) और चचेरे भाई कन्हैया (15) पुत्र संजय के साथ मानपुर में एक व्यक्ति को फूलों की सजावट के समान को वापस करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान मानपुर-स्टेडियम रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई विक्रम और कन्हैया घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल फूलों की सजावट का काम करता था। 18 फरवरी को विशाल के चाचा की बेटी की शादी थी। शादी में फूलों की सजावट की गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह सजावट के सामान को वापस करने के लिए बाइक से गए थे। वापस लौटते समय लगभग सुबह करीब 11:45 बजे हादसे में विशाल की मौत हो गई। विशाल अपने पीछे माता शकुंतला, पिता राकेश और भाई विक्रम, राहुल, सूरज, अंशू व विवेक और तीन बहन पूजा, सोनम व कुमकुम को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed