फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One nomination for the post of president in Kichha was cancelled

पालिका चुनाव: किच्छा में अध्यक्ष पद पर एक नामांकन निरस्त, दो से अधिक बच्चे होने पर दो महिलाओं का भी टिकट कटा

Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
सार

किच्छा नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद किच्छा और सिरौलीकलां में कुल पांच नामांकन निरस्त कर दिए गए। 

विज्ञापन
One nomination for the post of president in Kichha was cancelled
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

किच्छा नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद किच्छा और सिरौलीकलां में पांच नामांकन निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि किच्छा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ विजय अरोड़ा का नामांकन अतिक्रमण की पुष्टि होने पर निरस्त किया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड-10 से सभासद प्रत्याशी स्वरूप जायसवाल का नामांकन भी रद्द किया गया। जायसवाल ने उत्तर प्रदेश का जाति प्रमाणपत्र लगाया था। उधर, सिरौलीकलां के निर्वाचन अधिकारी संजय छिम्वाल ने बताया कि वार्ड-2 के वसीम अकरम का जाति प्रमाणपत्र वर्ष 2016 से पहले का होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया। वहीं, वार्ड-2 की फरीश बानो और वार्ड-3 की सलमा बी के दो से अधिक बच्चे होने के कारण उनके पर्चे खारिज कर दिए गए।

विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले- मेरे साथ राजनीति हुई
देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने नामांकन निरस्त होने पर कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है। अतिक्रमण के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके लिए गड्ढा खोदा है, वे खुद उसमें गिरेंगे। अरोड़ा ने कहा कि वे चुनाव में न्यूट्रल रहेंगे, न किसी से दोस्ती न किसी से बैर। पहले भी दुकानदारी करते थे, अब भी दुकानदारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा और सिरौली के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील
किच्छा नगर पालिका चुनाव के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने शनिवार को किच्छा और सिरौलीकलां के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में 19 मतदान स्थलों पर 56 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, नगर पंचायत सिरौलीकलां में चार मतदान स्थलों पर 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां के भी सभी 13 मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, सभी अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

20 में से 16 वार्डों में भाजपा ने उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने नगर पालिका के 20 में से 16 वार्डों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड-1 से त्रिलोक सिंह नेगी, वार्ड-2 से निर्मला देवी, वार्ड-3 से शिखा सरकार, वार्ड-4 से राजकुमार कोली, वार्ड-5 से श्याम सुंदर बिष्ट, वार्ड-6 से शिल्पी चौबे, वार्ड-7 से केवल सिंह, वार्ड-8 से राजकुमार, वार्ड-9 से अयोध्या देवी, वार्ड-10 से स्वरूप जायसवाल, वार्ड-11 से प्रमोद रावत, वार्ड-12 से करन सक्सेना, वार्ड-13 से सौरभ अरोड़ा, वार्ड-14 से ऋतिक कश्यप, वार्ड-17 से पूजा और वार्ड-20 से प्रवीण सेन को टिकट दिया गया है।

अब निर्दलीय लड़ेंगे पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे दिव्यांशु
10 साल तक पालिका के चेयरमैन रहे स्व. सुरेश अग्रवाल के बेटे दिव्यांशु अग्रवाल वार्ड-12 से निर्दलीय सभासद चुनाव लड़ेंगे। दिव्यांशु ने आरोप लगाया कि भाजपा के पदाधिकारियों ने एक साल से उन्हें वार्ड-12 से टिकट का आश्वासन दिया था। नामांकन से दो दिन पहले तक आश्वासन दिया गया लेकिन आखिरी समय पर किसी और को प्रत्याशी बना दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भाजपा के कद्दावर नेता थे और दो कार्यकाल तक चेयरमैन रहकर नगर का विकास कराया। वे खुद लंबे समय से वार्ड-12 में सक्रिय हैं और जमीन तैयार कर चुके हैं। दिव्यांशु ने कहा कि यह भाजपा की परंपरा नहीं है। पार्टी कहती है तो करती भी है लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed