फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One month's time will be given for objection and suggestion

Udham Singh Nagar News: आपत्ति, सुझाव के लिए मिलेगा एक माह का वक्त

Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
One month's time will be given for objection and suggestion
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) में रुद्रपुर और काशीपुर महायोजना 2041 को लेकर बैठक की गई। तय हुआ कि दोनों महायोजनाओं में आपत्ति और सुझाव के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीए कार्यालय में प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव, सहायक अभियंता मुख्यालय कैलाश डंगवाल, अवर अभियंता रघुवीर लाल भारती, हेमन्त सिंह रावत, टेक मेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के प्रतिनिधि हरजीत और शिवम की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें महायोजना प्रारूप के प्रस्तुतीकरण के साथ भू-उपयोग को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि दोनों महायोजना के संबंध में आपत्ति और सुझाव 2023 में आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद जन प्रतिनिधियों एवं प्राधिकरण स्तर से कमियों/गलतियाें के निराकरण के लिए नगर नियोजन विभाग को पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया दोनों महायोजना में जो लोग आपत्ति व सुझाव नहीं दे सके थे, उनको घोषित की जाने वाली तारीख से एक माह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्राधिकरण, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग और संबंधित कंसल्टेंट की टीम मौके पर जाकर दोनों महायोजना-2041 (प्रारूप) में विचलन का स्थलीय परीक्षण करेगी।

बताया निर्माणाधीन रिंग रोड रुद्रपुर एवं काशीपुर के आस-पास विकास की संभावनाओं को देखते हुए दोनों ओर भू-उपयोग के प्रस्तावों के संबंध में परीक्षण किया जाएगा। कहा दोनों महायोजनाओं के प्रारूप तैयार किए बहुत समय व्यतीत हो गया है। इस अवधि में क्षेत्र में हुए विकास को देखते हुए कुछ प्रस्तावों का दोबारा परीक्षण किया जाएगा। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बताया यूएस नगर के 13 नगरों की महायोजना का कार्य ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत वर्तमान में गतिमान है। इन महायोजनाओं की स्टेकहोल्डर मीटिंग कराई जानी है। इसके लिए डीएम से अनुमति प्राप्त कर बैठक की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed