{"_id":"60c6424a8ebc3e42ac478c3b","slug":"one-died-sitarganj-news-hld4276161136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एक कंपनी से काम कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक पेड़ जा टकराई। इससे बाइक चला रहे श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
रविवार को सिडकुल की एक कंपनी से काम कर वार्ड छह निवासी अन्शु पाल (25) पुत्र वीर पाल अपने साथी सिसौना गांव निवासी रंजीत सिंह (37) पुत्र द्वारिका प्रसाद के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शक्तिफार्म मोड़ पर बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर कस्बा प्रभारी गंगाराम सिंह गोला मय पुलिस टीम के दुर्घटनास्थल पहुंचे और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया। मृतक व उसके साथी रंजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। रंजीत की हालत नाजुक देख उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में पति की मौत
सितारगंज। पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। कस्बा प्रभारी गंगाराम सिंह गोला ने बताया कि सड़ासड़िया थाना नानकमत्ता निवासी रामचंद्र (40) पुत्र मोहन लाल का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर किया गया था। हल्द्वानी ले जाते वक्त रामचंद्र की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। (संवाद)