फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

कार की टक्कर से जमीन पर गिरे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
One died.
आशीष कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। चलती कार के चालक ने दरवाजा खोला तो उसकी चपेट में आकर पैदल जा रहा युवक जमीन पर गिर गया, जिसे पीछे से आए डंपर ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी आशीष कुमार (32) करतारपुर रोड पर किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। वह एक टेंट हाउस में काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आशीष आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील गया था। लौटते समय चकरपुर मोड़ पर पड़ोस से गुजरी कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। दरवाजे की टक्कर से आशीष सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने आशीष को चपेट में ले लिया। आशीष के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे रुद्रपुर ले जाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने आशीष के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इधर, आशीष की मौत होने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष अपने पीछे पत्नी सीमा, पांच वर्षीय पुत्र अंश और दो वर्षीय पुत्री अंशिका को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि कार सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए गदरपुर आया था आशीष
गदरपुर। बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए आशीष करीब पांच साल पहले पैतृक गांव नूरपुर छोड़कर ग्राम मकरंदपुर निवासी अपने बहनोई बलबीर सिंह के बुलावे पर गदरपुर आ गया था। वह यहां करतारपुर रोड पर किराए पर मकान लेकर रहने लगा और उसने चिंतन टेंट हाउस में नौकरी शुरू कर दी। आशीष का विवाह गूलरभोज कोपा कृपाली निवासी सीमा के साथ हुआ था। पत्नी और दो बच्चों के साथ आशीष हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था। आशीष के मृदुल व्यवहार और मिलनसार प्रवृत्ति से हर कोई उसका कायल था। बच्चों के स्कूल में दाखिले के लिए उसे आय प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके लिए वह तहसील गया था। कागजी कार्रवाई के बाद आशीष घर आ रहा था कि काल रूपी मौत के शिकंजे ने उसे अपने आगोश में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed