{"_id":"614a314a8ebc3e01e45bd95a","slug":"one-died-rudrapur-news-hld4387888153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष में दो छात्रों के बीच हुई धक्का- मुक्की, एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष में दो छात्रों के बीच हुई धक्का- मुक्की, एक की जान गई
विज्ञापन
विवेक सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)। सरस्वती विद्या मंदिर की नौवीं कक्षा में मंगलवार को छात्रों के बीच किसी बात को लेकर हुई धक्का मुक्की में एक छात्र की जान चली गई। इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतक छात्र परिवार का इकलौता चिराग था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतक छात्र की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
ग्राम मझराशीला निवासी और सिडकुल की अशोका लीलैंड कंपनी में काम करने वाले राम सिंह तोपाल का 14 वर्षीय बेटा विवेक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूल गया था। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे विवेक का अपनी कक्षा के दूसरे छात्र से झगड़ा हुआ। दोनों में धक्का-मुक्की के दौरान विवेक मेज से टकरा कर अचेत हो गया। शोर सुनकर पहुंचे शिक्षक विवेक को सीएचसी गदरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विवेक की चचेरी बहन दीपाली इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। दीपाली ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंच कर पुलिस से हादसे की जांच की मांग की। सीएचसी में विवेक का शव देख आगनबाड़ी सहायिका मां राखी तोपाल गश खाकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
सीओ वंदना वर्मा के अनुसार, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विवेक के साथ झगड़ने वाले छात्र सहित अन्य बच्चों से पूछताछ की गई। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय फौगाट, व्यवस्थापक मनोज डाबर एवं कोषाध्यक्ष दीपक सुधा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कक्षा में शोर-शराबा सुनकर पहुंचे शिक्षक
गदरपुर। बताया जा रहा है कि स्कूल में पांचवां पीरियड समाप्त होने के बाद शिक्षिका अंजलि कक्षा से बाहर आ गईं थीं। कुछ देर बाद कक्षा में शोर- शराबा सुनकर शिक्षिका ने वापस जाकर कक्षा में देखा तो विवेक कुर्सी पर अचेत अवस्था में पड़ा था। इस बीच, अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने विवेक को पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुधबुध खो चुका था।
बेटे का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी मां
गदरपुर। सीएचसी में बेटे का शव देखकर मां राखी तोपाल गश खाकर गिर पड़ी। विवेक के पिता रामसिंह और मां राखी तोपाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी इकलौती संतान की मौत हो गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
शव पर नहीं मिले चोट के निशान
गदरपुर। पुलिस के अनुसार, विवेक के परिजनों का आरोप है कि विवेक के साथ मारपीट होने से उसकी मौत हुई है। विवेक के शव की मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई। शव का बारीकी से परीक्षण किया गया लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। (संवाद)
जो घटना हुई है, वह बेहद दुखद है। विद्यालय प्रबंधन पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। -अजय फौगाट, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति
प्रथमदृष्टया दो छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी भी चेक किए गए हैं। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं से पूछताछ की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। -वंदना वर्मा, सीओ बाजपुर।