फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

कैंसर से जंग हार गए टीएसआई साजिद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
One died.
साजिद हमीद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रैफिक पुलिस में तैनात टीएसआई साजिद हमीद कैंसर (42) से जंग में हार गए। भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी डीएस कुंवर समेत कई अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

टांडा स्वार रामपुर निवासी एसआई साजिद हमीद वर्ष 1996 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2014 में वह ट्रैफिक पुलिस में एसआई बने। वर्ष 2016 में टीएसआई रुद्रप्रयाग बने। वर्ष 2020 में उनकी पोस्टिंग रुद्रपुर में हुई। बीते कुछ साल से वह कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज राममूर्ति भोजीपुरा में चल रहा था। शनिवार को तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें रुद्रपुर के अग्रसेन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां से उन्हें भोजीपुरा राममूर्ति के लिए रेफर कर दिया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही उनकी पत्नी और दोनों बच्चों में कोहराम मच गया। इधर, एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि मृतक के परिजनों को एक लाख 10 हजार रुपये की मदद सोमवार को दी जाएगी। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत टीएसआई को अंतिम विदाई दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed