{"_id":"606e08a98ebc3e8d2f3e6fe4","slug":"one-arrested-rudrapur-news-hld4209022124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस : दीपक जैन ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, खाकी ने बरामद किया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री पुलिस : दीपक जैन ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, खाकी ने बरामद किया तमंचा
विज्ञापन
डीएस कुंवर, एसएसपी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपने किराएदार की बेटी को गोली मारकर घायल करने के बाद से बाद फरार दीपक जैन को पुलिस ने बुधवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन मामले का खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा है।
गोली लगने के दिन पुलिस अधिकारी यह कहते नहीं थक रहे थे कि लाइसेंसी पिस्टल से लगातार तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली बच्ची के होंठ को चीरती हुई निकल गई। मौके से बरामद हुए खोखे भी पुलिस ने पिस्टल के ही बताए थे। बुधवार को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया तो 32 बोर का तमंचा दिखाया।
29 मार्च को बागवाला निवासी रामजी साहनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके मामा बेगम साहनी दीपक जैन के घर में किराए पर रहते हैं। होली के दिन दीपक जैन उनके घर में आया था।
विज्ञापन
आते ही दीपक फर्श पर होली का रंग गिरा देखकर वह भड़क गया और गालीगलौज कर उसने तीन राउंड फायर झोंक दिए। एक गोली उनकी चार साल की ममेरी बहन कंचन के होंठ को चीरती हुई निकल गई। जबकि दूसरी गोली दीवार से टकराकर उनके पैर में लगी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। तब सीओ अमित कुमार से लेकर एसएसपी डीएस कुंवर तक ने कहा था कि गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद की जाएगी। चर्चाएं है कि दीपक ने जिस पिस्टल से गोली चलाई थी, वह उसके किसी करीबी दोस्त की थी। लाइसेंस निरस्त न हो इसके लिए कई बड़े नेताओं ने दखलअंदाजी शुरू कर दी थी।
सीओ अमित कुमार का कहना है कि दीपक और उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल वर्ष 2010 में हुए कांड के बाद जब्त कर ली गई थी। उनका कहना है कि जांच में 32 बोर का तमंचे की बात सामने आई।
पुलिस की ओर से दीपक को तमंचे के साथ गिरफ्तार करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। हैरान करने वाली बात यह भी है कि खुद एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा था कि गोली चलाने वाली पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को दीपक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूरारानी से 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
...तो पुलिस को नहीं थी पिस्टल जब्त होने की जानकारी
रुद्रपुर। गोली कांड के नौ दिन तक पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि दीपक जैन और उसके पिता का पिस्टल का लाइसेंस जब्त हुआ है। पुलिस के अधिकारी मंगलवार तक लाइसेंसी पिस्टल को लेकर तरह-तरह के बयान देते रहे थे। चर्चाएं तो वह भी हैं कि आर्थिक तौर पर मजबूत जैन परिवार मामले को रफादफा करने के लिए पीड़िता के परिजनों और पुलिस पर दबाव बनाता रहा। (संवाद)
जमानत पर रिहा हुआ था दीपक जैन
रुद्रपुर। दीपक जैन और उसके पिता का विवाद लगातार सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2007 में क्लिपिंग प्रकरण और 2010 में पिता-पुत्र ने एक होटल कारोबारी को गोली मार दी थी। गोली मारने के मामले में दोनों को कोर्ट से सजा हुई। वर्तमान में पिता-पुत्र जमानत पर रिहा हुए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद भी दीपक जैन का रौब कम नहीं हुआ। उसने मामूली बात पर मासूम को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। (संवाद)
बड़ा सवाल : तमंचे से लगातार कैसे हो गए तीन फायर
रुद्रपुर। तमंचे से फायर करने का मामला समझ से परे है। सवाल यह है कि तमंचे से लगातार तीन राउंड फायर दीपक जैन ने कैसे कर लिए। पीड़िता के ममेरे भाई का आरोप था कि गोली मारने वाले दीपक जैन ने लगातार तीन राउंड फायरिंग पिस्टल से ही की थी। (संवाद)
जांच में पता चला है कि दीपक जैन और उसके पिता के पिस्टल पूर्व में जब्त हो चुके हैं। गोली लगने के दिन पिस्टल की बात सामने आ रही थी। विवेचना में पता चला कि गोली तमंचे से चलाई गई थी। आरोपी को 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। - डीएस कुंवर, एसएसपी।

आरोपी दीपक जैन को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR