फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One arrested

गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One arrested
क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम की छात्रा से चार दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि शेष पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि एसआई बबीता ने एक आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले के टांडा बजैसी निवासी लवप्रीत सिंह को सत्रहमील के समीप गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने 12 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर छह युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी क्षेत्र निवासी लवप्रीत सिंह, न्यूरिया खेड़ा निवासी अकील, आमिर खान व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 376डी, 354, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। छात्रा ने बताया था कि वह 10 जुलाई की सुबह 9 बजे एक कॉलेज से किताबें लेकर लौट रही थी तभी परिचित यूपी क्षेत्र निवासी लवप्रीत मिला और एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और होटल में अपने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। आरोप लगाया कि पीलीभीत के खेड़ा गांव निवासी एक परिचित को फोन किया तो उसने खेड़ा न्यूरिया निवासी अकील को भेजा जो उसे बरेली के रॉयल फार्म ले गया और कुछ समय रखकर न्यूरिया ईंट भट्ठा पर लाकर रखा। आरोप लगाया कि उसने भी छेड़छाड़ की सुबह पहचान के युवक आमिर खान के यहां छोड़ गया, जहां परिजन उसे तलाशते पहुंचे तो वह मिली। परिजनों को देख आमिर ने भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed