Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police increased surveillance to maintain peace and order on Diwali in udham singh nagar

ऊधमसिंह नगर: दीपावली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर, सीसीटीवी से निगरानी; एसएसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 02:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 07 Nov 2026 02:48 PM IST
सार

दीपावली पर जश्न की आड़ में हुड़दंग करने, माहौल बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अराजकता रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Police increased surveillance to maintain peace and order on Diwali in udham singh nagar
दीपावली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर जश्न की आड़ में हुड़दंग करने, माहौल बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार के दौरान बाजारों और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी तरह की अराजकता रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ कंट्रोल रूम से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी अजय गणपति ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, विवाद, मारपीट और लोगों की आवाजाही में बाधा डालने वालों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की जाए। खासकर रात के समय बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस को बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है। कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जाएंगे। किसी भी स्थान पर विवाद या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम पहुंचकर स्थिति संभालेगी। पुलिस का जोर त्योहार के उल्लास के बीच आमजन की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed