{"_id":"606cb71b8ebc3e8d1b2ecba4","slug":"one-arrested-in-rape-case-rudrapur-news-hld420781260","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर में एक युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और कुकर्म कर डाला। पीड़ित बच्ची के साथ जिला अस्पताल में भी संवेदनहीन व्यवहार हुआ। बच्ची को निजी वार्ड की जगह जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड के लिए उसे भूखे पेट घंटों इंतजार कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में मामला लाए जाने पर बच्ची को निजी वार्ड और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिल सकीं। पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी कि सोमवार की शाम वह अपने घर में खाना बना रहीं थीं। उनकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने खाना खाने के लिए बेटी को आवाज लगाई लेकिन वह नहीं आई। घर के बाहर आकर देखा तो बेटी गायब थी। घर से कुछ दूर पानी की टंकी पर गोविंद नाम का युवक बेटी के पैर धोता हुआ दिखाई दिया।
उस पर नजर पड़ते ही युवक भाग गया। बेटी पास आकर रोने लगी। बेटी ने बताया कि युवक उसे एक व्यक्ति की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद कुकर्म किया। परिवार वाले बच्ची को सोमवार रात में ही जिला अस्पताल ले गए। वहां पीड़िता को निजी वार्ड की जगह जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड के लिए पीड़िता को मंगलवार दिनभर इंतजार कराए रखा।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने कड़ा रख अपनाया तो पीड़ित बच्ची को अलग कमरा मुहैया कराया गया। सीडीओ ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है और आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। दस्तावेजों की जांच में उसके बालिग होने की पुष्टि हुई है।
बच्ची के परिजनों ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी : पीएमएस
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत के अनुसार बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में परिजनों ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। सही जानकारी होने पर बच्ची का अल्ट्रासाउंड कराने के साथ ही उसे अलग कमरा मुहैया करा दिया गया है।
भूख से बिलखती रही दुष्कर्म पीड़ित बच्ची, दो बजे हुआ अल्ट्रासाउंड
रुद्रपुर। दुष्कर्म की शिकार बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़िता के साथ गैर जिम्मेदाराना बर्ताव किया गया। बच्ची को निजी वार्ड की जगह जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड के लिए उसको दिनभर इंतजार कराए रखा। इस दौरान वह भूख से बिलखती रही।
क्षेत्र की 11 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। सोमवार रात को परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए थे। बच्ची की मां का आरोप है कि मंगलवार की सुुबह चार बजे बच्ची को दवा देकर घर भेज दिया गया था। बच्ची पेट में दर्द होने की बात कह रही थी। घर पहुंचने के कुछ समय बाद बच्ची को बुखार, पेट दर्द के साथ ही शौच नहीं आने की शिकायत हुई तो उसे फिर से 10 बजे अस्पताल लाया गया।
यहां स्टाफ ने रात के कागजात दिखाने पर भर्ती करने की बात कही थी, जबकि कागजात पुलिस के पास थे। मिन्नतों के बाद बच्ची को जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया गया लेकिन दोपहर दो बजे तक बच्ची को अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार कराया गया। इस कारण भूख लगे होने पर भी उसे भोजन नहीं दिया जा सका। परिजनों का कहना था कि दोपहर दो बजे बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा और महिला कल्याण अधिकारी डॉ. श्वेता दीक्षित भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी सीडीओ हिमांशु खुराना को दी। सीडीओ ने सीएमओ को तत्काल बच्ची को अलग कमरा देने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मामला तूल पकड़ा तो शाम को बच्ची को अलग कमरा मुहैया कराया गया। इस मामले में बच्ची की मां की ओर से सीडीओ से लिखित शिकायत की गई है।
बच्ची के लिए मंगवाए कपड़े और बिस्तर
रुद्रपुर। सीडीओ हिमांशु खुराना ने पूरा प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बच्ची के लिए कपड़े सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. रजनीश बत्रा ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर बाल विकास विभाग ने बच्ची को जरूरी कपड़े, बिस्तर, फल, सैनिटाइजर सहित अन्य सामान मुहैया कराया है। बताया कि बच्ची के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाए जाने की भी जानकारी आ रही है। इसको देखा जा रहा है कि कौन लोग ऐसी घृणित घटना के बाद समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। (संवाद)
बच्ची बोली, दरिंदे को मिले कड़ी सजा
रुद्रपुर। अपने साथ हुई घृणित घटना के बाद बच्ची बेहद दहशत में है। बच्ची अपनी मां से रोते हुए कह रही है कि दरिंदे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वह जेल से नहीं छूटना चाहिए। यदि उसे छोड़ा गया तो आरोपी उसे मार देगा। बच्ची की हालत देखकर अन्य लोगों में भी आक्रोश है। (संवाद)
बच्ची को अलग से कमरा देने की बजाय जनरल वार्ड में भर्ती करने और अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों तक इंतजार कराने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। - हिमांशु खुराना, सीडीओ।
जिला अस्पताल में गूंजे दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने के नारे
रुद्रपुर। दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम रुद्रपुर जिला अस्पताल में पीड़िता के गांव के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर पीड़िता को जनरल वार्ड में भर्ती करने, समय पर अल्ट्रासाउंड ना करने और भूखा रखने का आरोप लगाए।
इसके साथ ही उन्होंने आर आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर नारे भी लगाए। इसको लेकर उनकी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सीएमओ की ओर से निष्पक्ष जांच के बाद कार्यवाही के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
मंगलवार देर शाम को पीड़िता के गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर पीड़िता के इलाज और अल्ट्रासाउंड में देरी, अलग कमरा देने में आनाकानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने स्टाफ पर पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार और डांटने का आरोप लगाया। महिलाओं ने आरोपी को फांसी देने की मांग के लिए जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि पूरे मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और जल्द आरोपी को फांसी दी जाए। इससे अस्पताल प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस और सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों की सीएमओ और पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया।
बताया कि पूरे मामले की जानकारी डीएम, सीडीओ और एडीएम को दी गई है। देर शाम तक जारी हंगामे के बाद सीएमओ की ओर से निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन दिया गया। इस पर लोग शांत हुए। वहां भाजपा नेता भारतभूूषण चुघ, लक्ष्मण साहनी, बिंदा देवी, पूनम देवी, सुनैना देवी, खोमनी देवी, रूना देवी पप्पू पासवान, रंजीत साहनी, दीपू आर्या आदि थे।
इस प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़िता को जिला अस्पताल के सेमी प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया है। वहां उसके परिजन भी मौजूद हैं। सुरक्षा को लेकर वार्ड के बाहर पीआरडी और पुलिस तैनात की गई है। - डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ।

रुद्रपुर के जिला अस्पताल में आक्रोशित महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नारेबाजी और हंगामा करती महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR