फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One arrested in blackbazar of railway reserved e-ticket

रेलवे आरक्षित ई-टिकट की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
One arrested in blackbazar of railway reserved e-ticket
काशीपुर में आरपीएफ टीम की हिरासत में आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर अमिताभ के निर्देश पर आरपीएफ ने आरक्षित ई-टिकटों की कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाया है। सोमवार देर शाम आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने टीम के साथ पीरूमदारा रामनगर बाजार में स्थित ‘प्रकाश कृषि केंद्र और रेल यात्री टिकट सुविधा केंद्र’ पर छापा मारा।
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी पर फर्जी पर्सनल यूजर आईडी बनाकर नियमों के विरुद्ध आरक्षित ई-टिकट बनाकर बेचते एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद से लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, आनंद विहार, चंडीगढ़, आगरा फोर्ट, लुधियाना, जालंधर, हावड़ा, भोपाल, कानपुर, जम्मूतवी, बड़ोदरा, फिरोजपुर, बलिया, बांद्रा, दिमापुर, राजकोट, अमृतसर, जयपुर, कोटा, अंबाला सहित अन्य कई स्थानों के करीब 78 हजार 550 रुपये के 126 अवैध ई-टिकट बरामद हुए।
विज्ञापन

टीम को मौके से लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई, 1150 रुपये की नकदी, फर्जी पर्सनल यूजर आईडी एवं यात्रियों के लेखा-जोखा संबंधित गोपनीय डायरी सहित करीब आधा दर्जन फर्जी आईडी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी दुकान संचालक ने अपना राजेश कुमार (45) निवासी खरमासा कुंडेश्वरी काशीपुर बताया। वह बीते तीन वर्षों से यह अवैध कारोबार कर रहा था। वह ग्राहकों से प्रति टिकट पर वास्तविक मूल्य से 100 से 300 रुपये अधिक लेता था। दुकान स्वामी के विरुद्ध आरपीएफ थाना काशीपुर में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक शिवराम मीणा, कांस्टेबल जगदीश चंद्र भट्ट, उमेश शर्मा, रमेश सिंह, मुकेश कुमार आदि थे।

--
कोट
साइबर कैफे की आड़ में रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। उक्त व्यक्ति से 78 हजार 550 रुपये की कीमत के करीब 126 ई-टिकट बरामद हुए हैं। इस मामले में आईआरसीटीसी मुख्यालय दिल्ली से जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। बाजपुर, काशीपुर, रामनगर और जसपुर के दुकानदार आरपीएफ की रडार पर हैं। - ओपी मीणा, निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed