फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One accused arrested for breaking into a shop and looting

Udham Singh Nagar News: दुकान में घुसकर लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for breaking into a shop and looting
नानकमत्ता। एक सप्ताह पूर्व किराने की दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर 14 हजार की लूट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि एक जून को सरे शाम बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक सुनखरी पुलिया के पास किराने की दुकान पर बैठे नाबालिग को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखी 14 हजार रुपये की गड्डी व सात-आठ सौ रुपये लूट कर फरार हो गए थे। दुकान स्वामी पुष्पा देवी की तहरीर पर घटना के चार दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसएसपी ने लूट के खुलासे के लिए एसपी सिटी व सीओ खटीमा विमल रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। शनिवार को पुलिस ने सुनारी मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अधेड़ को दबोच लिया। पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम जगमीत सिंह निवासी ग्राम मलपुरी कोतवाली सितारगंज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में उससे 315 बोर का तमंचा व 2700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं लूट कांड में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed