फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the occasion of Magh Purnima, a gathering was organized at Nanaksar Thatt Gurdwara Sahib.

Udham Singh Nagar News: माघ पूर्णिमा पर नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में समागम का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Magh Purnima, a gathering was organized at Nanaksar Thatt Gurdwara Sahib.
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में कथा करते कथावाचक ज्ञानी सविन्दर सिंह - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में माघ की पूर्णिमा पर समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब परिसर में बने पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर अरदास की। बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

रविवार को गजरौला स्थित नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में पंजाब और दिल्ली से आए रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। पंजाब से आए रागी जत्था प्रकट सिंह भुल्लर ने कहा कि हम सबको श्री गुरु महाराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। दिल्ली से पहुंचे कथावाचक ज्ञानी सविंदर सिंह ने कहा कि माघ की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि माघ पर्व के अवसर पर 21 फ रवरी को समागम का आयोजन होगा। 19 और 20 फ रवरी को रात में दीवान सजेंगे।
विज्ञापन

समागम के समापन पर बाबा प्रताप सिंह ने बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों को सम्मानित किया। संगत ने मत्था टेका और गुरु महाराज के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, मंगा सिंह, गुरदीप सिंह, सोनू गिल, गुरताज सिंह, गुरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, पहलवान सिंह, गुरमुख सिंह, हरदीप सिंह आदि थे। इधर गांव खुशालपुर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में चल रहे संत बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालो और बाबा तारा सिंह की याद में दो दिनी समागम संपन्न हो गया। समागम में दूर दराज से पहुंची संगत ने मत्था टेका।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्बारा साहिब में आयोजित समागम में रागी जत्थों, कथावाचकों को सम्मानित क?

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्बारा साहिब में आयोजित समागम में रागी जत्थों, कथावाचकों को सम्मानित क?- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्बारा साहिब में सजे दीवान साहिब ।

बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्बारा साहिब में सजे दीवान साहिब ।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed