{"_id":"5ca8efd6bdec2213e54bb4c6","slug":"on-the-first-day-of-navratri-worship-of-mata-shailaputri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना
Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में नवरात्र के अवसर पर बिजली की झालरों से जगमगाता पांच मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, आदर्श कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर में भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का भोग लगाया।
घरों में लोगों ने कलश स्थापना करने के बाद हवन और यज्ञ किया। श्री सनातन धर्म सभा के महामंत्री महेश बब्बर ने कहा कि लक्ष्मी नारायाण मंदिर (पांच मंदिर) में रामनवमी तक पंडित देशमुख वशिष्ठ की ओर से रोजाना शाम 3:30 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। उसके बाद रात नौ बजे मां भगवती का जागरण होगा। भक्तों को भक्ति गीत सुनाने के लिए हरियाणा की तान्या परुथी, रुद्रपुर के जगदीश जग्गी और रमेश राठौर आएंगे।
मंदिरों में नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
काशीपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को मंदिरों में मोहल्ला गिरीताल, चामुंडा मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर, चैती मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा- अर्चना
बाजपुर/केलाखेड़ा/बन्नाखेड़ा। चैत्र मास शुक्ल पक्ष में शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन मां शैली पुत्री की पूजा- अर्चना की गई। मंदिर भजन- कीर्तन और माता के जयकारों से गुंजायमान रहे। क्षेत्र के मेन रोड स्थित शिव मंदिर, रामराज रोड पर तीन मंदिर, शनिदेव मंदिर, मंडी समिति परिसर दुर्गा शिव मंदिर, चीनी मिल के शिव मंदिर, चकरपुर के शिव मंदिर, धनसारा शिव मंदिर, झाड़खंडी शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा- अर्चना करने वालों की कतार लगी रही। गांव बन्नाखेड़ा स्थित श्री चामुंडा देवी मंदिर व श्री काली माता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मां को श्रृंगार, नारियल, चुनरी, धूप, दीप, फल, अर्पित कर पूजन किया। केलाखेड़ा के बड़े शिव मंदिर में भी पूजा- अर्चना की गई।
खुदान के दौरान मिली मूर्तियों की हुई पूजा अर्चना
बाजपुर। ढाई माह पहले खनन खुदान के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियों और अवशेषों पर तिलक कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बता दें कि 23 फरवरी को खनन खुदान के दौरान प्राचीन मूर्तियां और अवशेष मिले थे। दो अवशेषों को ग्रामीणों ने गांव बन्नाखेड़ा स्थित चामुंडा मंदिर में रख दिया था। ग्रामीणों ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी परिसर में रखी प्राचीन मूर्तियों और अवशेषों को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी मांग की है।
भारतीय नव संवत्सर पर महिलाओं ने किया सामूहिक यज्ञ
काशीपुर। नव संवत्सर पर शनिवार को महिला पतंजलि योग समिति ने सामूहिक रूप से 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया। समिति की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कमला रिखाड़ी के नेतृत्व में समिति की नौ से अधिक महिलाओं ने चामुंडा मंदिर परिसर में यज्ञ को पूरा किया। योग प्रचारिका सति रावत ने भी यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग किया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही छात्रा रंजना, अभिलाषा, सीमा गुप्ता, सुनेना देवी, कमला जुयाल, तारावती, प्रियंका पायल, भावना, अल्सिफा, अदिति, आकांक्षा, प्रियंका को पुरस्कृत किया गया। वहां जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, नमिता पंत, जानकी पंत, गीता कश्यप, पुष्पा नेगी, जानकी पंत, पूनम नेगी, पुष्पा नेगी, सुनीता जोशी, डॉ. आरसी शर्मा आदि थीं। ब्यूरो