फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Old man dead

मामूली कहासुनी में हुई हाथापाई में वृद्ध की जान गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dead
मृतक लाखन की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मामूली विवाद को लेकर हुई हाथापाई में एक वृद्ध की मौत हो गई। इससे गांव में खलबली मच गई। मृतक के पुत्रों ने पड़ोसी युवक और उसके परिजनों को पिता की मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर ग्राम मंगावाला निवासी लाखन सिंह उर्फ लखपत (55) का परिवार 20 वर्षों से आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा में रामकिशोर के मकान में किराए के मकान में रहता है। परिवार में दो पुत्रों राजवीर और सौरभ के अलावा दो विवाहित पुत्रियां ममता व शांति है। तीन दिन पूर्व राजवीर की पत्नी राजकिरन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। रविवार को उसके घर पूजा थी।
विज्ञापन

इस आयोजन में उसने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के लिए भोज का आयोजन किया था। घर में कारीगर खाना तैयार कर रहे थे। गर्मी होने के कारण राजवीर के पिता लाखन और मां शकुंतला घर के बाहर बैठे थे। शाम करीब पांच बजे पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने राजवीर से डीजे न को लेकर बात पूछी तो बजाने के बारे राजवीर ने उक्त युवक को अभद्र तरीके से जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उक्त युवक राजवीर से उलझ पड़ा। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोगों के बीच हाथापाई होने लगी। हाथापाई में राजवीर की छोटी बहन शांति भी चोटिल हो गई। राजवीर का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके पिता लाखन की छाती पर कई घूंसे जड़ दिए, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पलभर में मातम में बदल गईं खुशियां
काशीपुर। हाथापाई में लाखन सिंह की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में गम में तब्दील हो गईं। लाखन के बड़े पुत्र राजवीर की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
तमाम मन्नतों के बाद उसकी पत्नी राजकिरन को बेटी हुई। घर में नए मेहमान को लेकर उमंग का वातावरण था। दोनों बहनों समेत करीबी नाते-रिश्तेदार मांगलिक उत्सव में शिरकत करने आए थे लेकिन विवाद के चलते लाखन सिंह की मौत होने से परिवार में मातम पसर गया। कार्यक्रम की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed