{"_id":"6ada56191247c2205a0d9d36","slug":"roads-to-be-improved-with-an-investment-of-10-crore-vehicles-will-move-swiftly-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148795-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 10 करोड़ से संवरेंगीं सड़कें, सरपट दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 10 करोड़ से संवरेंगीं सड़कें, सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की 10 से अधिक जर्जर सड़कों की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों के डामरीकरण किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक नवंबर से कार्य शुरू करने की योजना है।
लंबे समय से शहर की कई मुख्य और अंदरूनी सड़कों की हालत खराब थी। बरसात में गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायतों को देखते हुए निगम ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को चिह्नित किया है। इसमें काशीपुर रोड से जुड़ी लिंक सड़कें, ट्रांजिट कैंप, आवास विकास, फुलसुंगा, भूरारानी और सिविल लाइंस क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। सभी सड़कों पर हॉट मिक्स तकनीक से डामरीकरण किया जाएगा ताकि सड़कें ज्यादा टिकाऊ बनें। जरूरत के अनुसार सड़कों पर नाली और जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। काम को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में मुख्य सड़कों और दूसरे चरण में कॉलोनी की अंदरूनी सड़कों को लिया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि ठंड शुरू होने से पहले अधिकांश सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा।
--
कोट:
एक नवंबर से नगर निगम तहत आने वाली सड़कों पर डामरीकरण शुरू हो जाएगा। कार्य में गुणवत्ता की जांच के लिए निगम की तकनीकी टीम नियमित निरीक्षण करेगी। सड़कों के बनने से न सिर्फ जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। -विकास शर्मा, मेयर।