{"_id":"6ada55398c88f6c9490db79c","slug":"a-discount-of-10000-on-purchases-worth-50000-in-the-electronics-market-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148801-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 50 हजार की खरीद पर 10 हजार की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 50 हजार की खरीद पर 10 हजार की छूट
Thu, 22 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में बिक्री के लिए तैयार इलेक्ट्रॉनिक शोरूम
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। मुख्य बाजार, डीडी चौक, इंदिरा चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों में ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहक दीपावली पर 50 हजार रुपये की खरीद पर 10 हजार रुपये की सीधी छूट का लाभ उठाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
ग्राहकों को त्योहारी सीजन में कंपनियों की ओर से फ्री गिफ्ट, एक्सचेंज बोनस और जीरो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। शोरूमों में एलईडी टीवी, डबल डोर फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। धनतेरस और दिवाली के लिए इन दिनों जोरशोर से बुकिंग की जा रही है। 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर आठ हजार तक की छूट और फ्रिज पर पांच हजार रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। कारोबारियों ने बताया कि कंपनी और शोरूम के ऑफर 15 नवंबर तक जारी रहेंगे।
--
कोट:
पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में रौनक हैं। कंपनियों ने नए मॉडल उतारे हैं और हम छूट के साथ गिफ्ट भी दे रहे हैं। -विकास कुमार, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी
विज्ञापन
कोट
ग्राहकों की पसंद को देखकर हमने दिवाली से पहले दुकान पर स्टॉक मंगा लिया है। इस बार अच्छी आमदनी की उम्मीद है। -जगत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी
इनसेट
इलेक्ट्राॅनिक सामान - कीमत
एलईडी टीवी 10 से 70 हजार तक
फ्रिज 15 हजार से 50 हजार तक
वॉशिंग मशीन 11 हजार से 60 हजार तक
एसी 25 हजार से 75 हजार तक
कूलर 10 हजार से 40 हजार तक