फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officer and constable will got honour.

सेनानायक ददन पाल और हेड कांस्टेबल चालक जई राम को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Officer and constable will got honour.
जईराम, हेड कांस्टेबल चालक, 46वीं वाहिनी पीएसी। - फोटो : RUDRAPUR
31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददनपाल और 46वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल चालक जई राम को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम चेनकापुरवा रायगढ़ तहसील कुंडा जिला प्रतापगढ़ (यूपी) निवासी ददनपाल 1988 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 1991 में उनकी पहली पोस्टिंग पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुई थी।
यूपी में 25 साल सम्मानजनक सेवा करने के दौरान उन्हें सराहनीय सेवा पदक दिया गया था। 2016 में उनकी तैनात पीएचक्यू में हुई। उसके तीन माह बाद उन्हें उत्तरकाशी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इसी दौरान उनका प्रमोशन हो गया। वर्ष 2019 में उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया। तब से वह यहीं तैनात हैं। सेनानायक ददन पाल के विशिष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मूलरूप से ग्राम और पोस्ट बड़ावे पिथौरागढ़ निवासी जईराम को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। जई राम वर्ष 1982 में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में भर्ती हुए थे। वर्ष 1984 से 1986 तक उन्होंने 31वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1986 में वापस 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर आ गए थे। वर्ष 2019 में उनका तबादला आईआरबी बैलपड़ाव में हुआ। डेढ़ साल आईआरबी में सेवा के उपरांत वह 46वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात हुए। जई राम बताते हैं कि उनकी सेवानिवृत्ति के सात महीने शेष हैं। अब तक की सेवा का उन्हें यह बड़ा इनाम मिला है।

ददनपाल, सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी।

ददनपाल, सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed