{"_id":"5fc93e108ebc3e9ba3266fd7","slug":"oath-taking-rudrapur-news-hld406109761","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमैक्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर लगा ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमैक्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर लगा ग्रहण
विज्ञापन
रुद्रपुर के ओमेक्स क्लब प्रांगण में शपथ ग्रहण के लिए बनाया गया था मंच, खाली पड़ी कुर्सियां।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमेक्स रिवेरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रबंध कार्यकारिणी का शपथग्रहण भी चुनाव की तरह विवाद की भेंट चढ़ गया। बृहस्पतिवार को ओमेक्स क्लब प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के शपथग्रहण का कार्यक्रम रखा गया था। ऐन वक्त पर प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
सोसायटी के चुनाव में वोटों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बखेड़ा हुआ था। किसी तरह पुलिस की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुए थे। बृहस्पतिवार को ओमेक्स क्लब प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के शपथग्रहण का कार्यक्रम रखा गया था।
ऐन वक्त पर प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने बताया कि अनुमति न मिलने पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब कानूनी राय लेकर शपथग्रहण की तारीख तय की जाएगी। इधर, निवर्तमान अध्यक्ष लेखराज जदली ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अवैध चुनाव और उसके शपथग्रहण समारोह में न आकर सोसायटी के लोगों का सम्मान किया है।