{"_id":"6a8c9fb21c3bced9fb00823c","slug":"nyaya-panchayat-level-sports-competitions-will-begin-on-september-7-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-147911-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सात सितंबर से शुरू होंगी न्याय पंचायत स्तरीय खेल स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सात सितंबर से शुरू होंगी न्याय पंचायत स्तरीय खेल स्पर्धाएं
Tue, 25 Aug 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए न्याय पंचायत स्तरीय खेलकू प्रतियोगिताएं सात सितंबर से शुरू होंंगी। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी ने बताया कि आठ सितंबर तक न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। 15 और 16 को काशीपुर स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय खेलकूद होंगे। बैठक में डॉ. सत्यवीर सिंह, खेल समन्वयक गौरव शर्मा, सतीश बिश्नोई, प्रशिक्षक विमल पांडे, जसविंदर कौर, मेघा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन