फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nyaya Panchayat Chakarpur team tops in volleyball competition

Udham Singh Nagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत चकरपुर टीम अव्वल

Fri, 02 Jan 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat Chakarpur team tops in volleyball competition
बाजपुर। ब्लॉक स्तरीय चार दिनी खेल महाकुंभ के तीसरे दिन वॉलीबाल और मुर्गा झपट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में खेल महाकुंभ के अंतर्गत वॉलीबाल में जीनियस ग्लोबल स्कूल न्याय पंचायत चकरपुर प्रथम, अंडर 14 बालक वर्ग मुर्गा झपट 35 किग्रा में विकास प्रथम, 44 किग्रा भार वर्ग में गुरमुख प्रथम, 47 किग्रा भार वर्ग में अजय सिंह प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग मुर्गा झपट प्रतियोगिता में 31 किग्रा भार वर्ग में शिखा प्रथम, 34 किग्रा भार वर्ग में पलक प्रथम, 37 किग्रा भार वर्ग में रिंकी प्रथम, 40 किग्रा भार वर्ग में अदीबा प्रथम रहीं।
अंडर 19 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत चकरपुर प्रथम, अंडर-19 बालिका वर्ग वॉलीबाल में सेंट मैरी स्कूल बाजपुर न्याय पंचायत चकरपुर प्रथम, अंडर 19 मुर्गा झपट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 41 किग्रा भार वर्ग में खुशबू मंडल प्रथम, 44 किग्रा भार में रेजा प्रथम, 47 किग्रा भार वर्ग में माही प्रथम, 50 किग्रा. भार वर्ग में स्वाति शर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संचालन पीडी ममगाई ने किया। वहां बीईओ सत्येंद्र सिंह यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशु देवी, चंद्रिका फोगाट, महेश रावत, डोरी लाल, पवन राणा, अर्जुन सिंह, संजीव गुप्ता, दिनेश राठौर, जसवंत भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed