{"_id":"5e7cdf168ebc3e769c7227ba","slug":"number-of-vehicles-increased-kashipur-news-hld3784506129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम प्रशासन ने बढ़ाई सप्लाई वाहनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम प्रशासन ने बढ़ाई सप्लाई वाहनों की संख्या
विज्ञापन
जसपुर नगर में सैनिटाइज करते पालिका कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
आम लोगों तक राशन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में एक जनरल स्टोर स्वामी को डोर टू डोर सप्लाई के लिए अधिकृत किया जाएगा। उधर, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने भी काशीपुर और जसपुर में दूध की सप्लाई के लिए 10 वाहनों को पास जारी किए हैं। इधर निगम की बैठक में 60 हाथ ठेलों को पास जारी किए गए।
बृहस्पतिवार को भी शहर में खाद्यान्न की भारी मारामारी रही। ऐसी स्थिति में आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। गेहूं की सप्लाई न होने के कारण कई चक्कियां बंद हैं। लोगों तक खाद्य पदार्थों की पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 1, 2 व 3 में वाहन भेजे गए। इन वाहनों के माध्यम से लोगों को बाजार मूल्य पर आटा, चावल, दाल और मसाले वितरित किए गए।
नागरिक आपूर्ति को आसान बनाने के लिए पार्षदों के लिए भी अपने-अपने वार्डों के लिए पास जारी किए गए। निगम सभागार में हुई बैठक में एमएनए प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वार्डों में सप्लाई संबंधी कोई दिक्कत होने पर पार्षद निगम प्रशासन को सूचित करेंगे। बैठक में मेयर ऊषा चौधरी, एएसपी राजेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर चार और गिरफ्तार
काशीपुर। एसआई दीपक जोशी ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर ढेला बस्ती निवासी मो. मुस्तफा और फुरकान पर केस दर्ज कराया। वहीं, एसआई अमित शर्मा ने नई बस्ती निवासी राशिद और जैद पर धारा 188/269 का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, काशीपुर और आईटीआई पुलिस अब तक 44 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
मुसलमान घरों में ही अदा करें जौहर की नमाज
काशीपुर। शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी ने मुस्लिमों से अपील की है कि वे जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिदों में न आएं। मुस्लमान अपने घरों में ही जौहर की नमाज अदा करें और इस महामारी (बबा) के खात्मे के लिए दुआ करें।
मदद करें साहब, मालिक ने काम से हटा दिया, बेटी घर आई है
काशीपुर। जोशी मझरा निवासी एक महिला ने आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी को फोन कर मदद की गुहार लगाई। उसने बताया कि वह एक व्यक्ति के घर में खाना बनाने व झाड़ू का कार्य करती थी। लेकिन लॉक डाउन के बाद उसे काम से हटा दिया गया। इस दौरान उसकी बेटी व नातिन भी उसके घर पहुंच गए हैं।
उसके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। जसपुर खुर्द से एक व्यक्ति ने 112 पर फोन कर खाने के लिए मदद की गुहार लगाई। वहीं कचनालगाजी निवासी एक महिला ने फोन कर कहा कि उसका पति काम पर नहीं जा पा रहा है। घर में खाने का कोई इंतजाम नहीं है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के घरो पर पहुंचकर खाद्य सामग्री पहुंचाई। एसओ कुलदीप अधिकारी ने बताया कि कुछ औद्योगिक इकाईयो की ओर से गरीब लोगों के लिए खाद्य सामग्री व आवश्यक चीजें पहुंचाने की पेशकश की गई है। ग्रामवार पात्र लोगों को चिह्नित कर उन तक मदद पहुंचाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को भी बंद रहा बाजार
बाजपुर। लॉक डाउन के चलते बृहस्पतिवार को भी बाजार बंद रहा। जिससे शहर में सन्नाटा रहा। सब्जी मंडी और मेडिकलों स्टोरों पर लोगों की भीड़ लगी। पुलिस ने सड़क पर घूम रहे बाइक सहित अन्य वाहनों पर सवार लोगों को लाठियां फटकार खदेड़ा। बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी में विक्रेताओं ने तिरपाल डालकर बंद कर चोरी से सब्जियां बेची।
इस दौरान खरीददारों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खदेड़ दिया। व्यापार मंडल की ओर से नगरीय क्षेत्र में परचून का सामान की होम डिलीवरी की जा रही है। शुक्रवार से गांव-गांव मेें वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू होगी। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत राहत और बचाव केे लिए बाजपुर तहसील में कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिसका नंबर 0594981002 है।
सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग
जसपुर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने ईओ का घेराव कर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें मास्क दस्ताने, जैकेट, वर्दी, सैनिटाइजर, जूते आदि उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिसके कारण उनके और उनके परिवार के सदस्यों के जीवन को खतरा बना हुआ है। ईओ नजर अली ने बताया कि सफाई कर्मियों को मास्क सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया गया था। अन्य सामान भी शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखनी शुरू कर दी है।
शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन
जसपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के सदस्यों ने एक दिन का वेतन कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। वहां पर अमित त्यागी, पंकज कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
गैस सिलिंडर की गाड़ी लौटाई
सुल्तानपुर पट्टी। कोरोना वायरस को लेकर 21 दिन के लिए लॉक डाउन में फंसे मजदूरों के राशन, पानी में मदद करने के लिए चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने खनन क्षेत्र स्थित घाटों पर पहुंचकर रहे 401 मजदूरों की सूची बनाकर एसडीएम को सौंपी। वहीं बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं के अशांति भंग करने के आरोप में सिलिंडर से भरी गाड़ी को वापस भेज दिया।

सुल्तानपुर पट्टी में गैस सिलिंडर के लिए लगी कतार।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में लोगों से उठक बैठक कराती पुलिस।- फोटो : KASHIPUR

मुफ्ती मुनाजिर हुसैन।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में गरीब परिवार को खाद्य सामग्री देते पुलिस कर्मी।- फोटो : KASHIPUR