{"_id":"5b5385424f1c1b3b5a8b64a2","slug":"nsui-will-protest-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से एनएसयूआई भी करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से एनएसयूआई भी करेगी आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सभी विद्यार्थियों को प्रवेश सहित विभिन्न मांगों को उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर 23 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है।
शनिवार को एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कहा कि मांगें पूरी न होने पर सोमवार से आंदोलन होगा। वहां राहुल गुब्बर, सुशील गाबा, अभिषेक शुक्ला, राहुल गुब्बर, सूर्यप्रताप भंडारी, निशांत साही, अजय खुराना, नवतीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, मनोज मदान, हरेंद्र सिंह आदि थे। इधर, सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। तीसर दिन रचित सिंह, विपिन पांडे, राम प्रकाश यादव, अनुज नौटियाल और राहुल बिष्ट अनशन बैठे। वहां पर गोपाल पटेल, सौरभ राठौर, राहुल गुप्ता, कमलेश मंडल, संजीव मौर्य, कृष्ण प्रकाश यादव, बब्लू सागर, राजेंद्र मेहरा, जितेंद्र संधू, दीपक भट्ट, रोहित प्रजापति, कमल पोपली, अमित भारती आदि थे
विज्ञापन
फोटो। 21 आरडीपी- 04पी: रुद्रपुर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता
मांग पूरी न की तो 25 से भूख हड़ताल
सितारगंज। शनिवार को छात्र उपाध्यक्ष मोहित तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार वर्मा का घेराव कर वीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा मांग नहीं मानी तो आगामी 25 जुलाई से भूख हड़ताल की जाएगी।
वहां भास्कर सिंह राना, पंकज सिंह पानू, रवीश कुमार आदि थे। इधर, प्राचार्य वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति की तीन सीटों पर प्रवेश नहीं हो सके। जिन पर अब 23 जुलाई को एससी वर्ग के ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
अकेला सुमित भूख हड़ताल पर डटा
काशीपुर। राधे हरि राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हैं। महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी के बैनर तले छात्र तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को अकेला छात्र सुमित जायसवाल भूख हड़ताल पर डटा है। वहां पर अमन चौधरी, वरुण सेहरावत, सिद्धांत चौधरी, सौरभ चौहान, शैलेंद्र, अनन्या शर्मा, सचिन अग्रवाल, करन भारद्वाज आदि थे।
सोमवार से अनशन और संस्थान बंद करेंगे
बाजपुर। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष उमेश पासी और उपाध्यक्ष आशीष भट्ट के नेतृत्व में छात्र एकत्र होकर विद्यालय गेट पर पहुंचे। इसके बाद गेट पर ताले जड़े। उसके बाद छात्रों ने कार्यालय के समक्ष जाकर हंगामा कर प्राचार्या डा. कमला चंयाल को ज्ञापन सौंपा। वहां पर अमित सनवाल, दिनेश कुमार, नकुल शर्मा, गुलशेर अहमद, बॉवी, नवदीप, रनजीत, रोशन, सावेज, रजत राठौर, अमित राठौर आदि थे।
प्रवेश के 400 आवेदन अस्वीकार
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, व बीएससी में नए सत्र के लिए प्रवेश के लिए बंगाली समाज से ताल्लुख रखने वाले विद्यार्थियों ने सामान्य की जगह एससी श्रेणी का कॉलम भर दिया। इसके चलते विश्वविद्यालय ने करीब 400 विद्यार्थियों के आवेदनों को खारिज कर दिया। प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट ने बताया कि बंगाली समुदाय के नमो शूद्र जाति के छात्रों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा जाता है, उन्हें जारी जाति प्रमाणपत्र में केवल छात्रवृत्ति के लिए मान्य भी लिखा जाता है। लेकिन उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश सामान्य श्रेणी के अंतर्गत ही दिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन में एसएसी श्रेणी भरने से करीब 400 छात्रों के आवेदन अस्वीकार हुए थे। सभी ने दोबारा आवेदन भर दिए हैं।