{"_id":"681fa7985a80b3b8710d483c","slug":"now-you-will-get-the-benefit-of-pink-toilet-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126836-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में अब मिलेगा पिंक टॉयलेट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में अब मिलेगा पिंक टॉयलेट का लाभ
Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के सबसे व्यस्त रहने वाले महाराणा प्रताप चौक पर जिला विकास प्राधिकरण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया था।
इसको लगभग एक साल बाद नगर निगम के हैंड ओवर करने की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण ने लगभग एक-डेढ़ साल पहले महाराणा प्रताप चौक पर पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया था।
पिंक टॉयलेट किसी न किसी कमी के चलते महिलाओं के लिए खोला नहीं जा सका था। निगम सूत्रों ने बताया कि डीडीए ने लगभग 30 लाख की लागत से पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया था। जिसमें मुख्य चौराहा की ओर छह सीटर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की ओर तीन सीटर टॉयलेट बनाया गया। परिसर के अंदर ही सैनिटरी नैपकिन मशीन के अलावा एक बेडरूम भी बना गया है।
विज्ञापन
इसका प्रयोग राहगीर बुजुर्ग महिलाएं कुछ समय आराम करने के अलावा व जो महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को स्तनपान कराना चाहे वह यहां करा सकती हैं। टॉयलेट में पंखे व लाइटिंग की उचित व्यवस्था की जा गई है।