फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now ultrasound will be done for three days in Sitarganj CHC

Udham Singh Nagar News: सितारगंज सीएचसी में अब तीन दिन होगा अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now ultrasound will be done for three days in Sitarganj CHC
रुद्रपुर। सितारगंज सरकारी अस्पताल में अब तीन दिन अल्ट्रासाउंड होंगे। इसके लिए खटीमा नागरिक चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में तीन दिन सितारगंज अस्पताल में सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं। सितारगंज राजकीय उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहरी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड होने से अस्पताल में नियत दिन पर मरीजों को भारी भीड़ लग जाती थी। आपात स्थिति में तो मरीज बाहरी अस्पतालों से महंगे दाम पर अल्ट्रासाउंड कराते थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। डॉ. आर्या ने बताया कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा देने के लिए वैकल्पिक तौर पर खटीमा नागरिक चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केसी पंत को सप्ताह में तीन दिन सितारगंज अस्पताल में सेवा देने के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इससे अब सितारगंज अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed