{"_id":"6261959cc94b181d644be62a","slug":"now-rs-1500-pension-will-come-in-the-account-rudrapur-news-hld4601922159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाते में आएगी 15०० रुपये पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाते में आएगी 15०० रुपये पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खाते में आएगी 1500 रुपये पेंशन
- समाज कल्याण ने बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की प्रतिमाह पेंशन 1400 रुपये से बढ़ाकर की 1500 रुपये
(खास खबर)
रुद्रपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन प्रतिमाह 1400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। इससे जिले के एक लाख पेंशनधारकों के खाते में तीन माह की कुल 4500 रुपये पेंशन राशि भेजी जाएगी।
समाज कल्याण विभाग में 11 हजार दिव्यांग व 72 हजार बुजुर्ग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इसी तरह प्रोवेशन विभाग में 29 हजार 352 विधवा महिलाएं पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं। पेंशनधारियों के खाते में मार्च तक 1400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4200 रुपये पेंशन भेजी जा रही थी। शासन के प्रमुख सचिव एल फैनई ने समाज कल्याण निदेशक को वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन दरों में 100 रुपये प्रतिमाह की दर से वृद्धि करते हुए शासनादेश लागू करने के आदेश दिए हैं। लाभार्थियों को अप्रैल, मई व जून की पेंशन जून में भेज दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह हो गई है, पेंशन योजना का लाभ ले रहे जिले के लाभार्थियों के खाते में अब सीधे 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी। संवाद