फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now police personnel will speak to complainants AAP in Udham Singh Nagar

Udham Singh Nagar: तू और तुम के रूखेपन को दूर करेगी आप की मिश्री, अब थानों में बदलेगा पुलिसकर्मियों का लहजा

Mon, 19 May 2025 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 12:41 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के थानों में अब पुलिस कर्मी फरियादियों से तू या तुम कह कर बात नहीं करेंगे। उन्हें थाने आने वाले लोगों से बातचीत के दौरान आप का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन
Now police personnel will speak to complainants AAP in Udham Singh Nagar
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के थानों में अब पुलिस कर्मी फरियादियों से तू या तुम कह कर बात नहीं करेंगे। उन्हें थाने आने वाले लोगों से बातचीत के दौरान आप का प्रयोग करना होगा। यह निर्देश देते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कर्मियों से पीड़ित और अपराधियों के बीच अंतर करना सीखने के लिए कहा। उन्होंने आम जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें एसएसपी मिश्रा ने बीते माह की अपराध गोष्ठी में दिए दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में शत प्रतिशत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की गश्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटी लगाने के लिए कहा। उन्होंने लंबित मालों, अभियोगों, विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। नाबालिगों के वाहन चलाने और बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाएं। नशे और साइबर अपराध के लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 कर्मी सम्मानित
एसएसपी ने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं की जानकारी ली और समाधान किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से साफ सुथरी और निर्धारित वर्दी पहनने के लिए कहते हुए गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed