{"_id":"696e8f12143e533b5503ea02","slug":"now-players-will-bat-on-the-pitch-of-politics-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-135975-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सियासत की पिच पर अब बल्लेबाजी करेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सियासत की पिच पर अब बल्लेबाजी करेंगे खिलाड़ी
Tue, 20 Jan 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोकसभा व राज्यसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेश मोदी जिस मैदान से सियासी बल्लेबाजी कर विरोधियों को पस्त करते हैं। उस मैदान की पिच पर अब खिलाड़ी बल्लेबाजी करेंगे। 20 एकड़ भूमि जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरण होने के बाद अब मैदान में 20 करोड़ से स्टेडियम समेत अन्य निर्माण कार्य होंगे।
वर्ष 2023 में विधायक शिव अरोरा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को मोदी मैदान में इनडोर और आउटडोर स्टेडियम निर्माण का लेकर प्रस्ताव दिया था। इसके प्राथमिकता देते हुए सीएम घोषणा में शामिल कर दिया गया था।
मई 2024 में तत्कालीन जिला अधिकारी उदयराज सिंह ने मैदान की 20 एकड़ भूमि जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरण कर दी गई थी। अब जिला विकास प्राधिकरण ने मोदी मैदान के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए फाइनल डिजाइन तैयार कर ली है। 2026 में रुद्रपुर वासियों को मोदी मैदान खेल का स्टेडियम देखने को मिलेगा। इसी महीने निर्माण कार्य का टेंडर होगा।
विज्ञापन
-- -- -
500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा
मैदान में चारों ओर चहारदीवारी, गेट, साइकिल ट्रैक, ओपन एमपीथियेटर, छोटे बच्चों के खेल गतिविधि ब्लॉक, मैदान का सौंदर्यीकरण और बाउंड्री के चारों ओर 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा की व्यवस्था रहेगी। दूसरे चरण में दर्शक दीर्घा, वॉलीबाल, क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल जैसी खेल गतिविधि के लिए जोन वाइज ब्लॉक बनाकर निर्माण किया जाएगा।
-- --
ऐसे पड़ा मोदी मैदान नाम
रुद्रपुर-किच्छा बाईपास रोड पर कई एकड़ जमीन वर्षों से खाली पड़ी है। चुनावी समर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी मैदान में आकर सभा करते हैं। यह मैदान तराई भाबर और पहाड़ को जोड़ता है। मोदी की सभाओं के कारण मैदान का नाम ही मोदी मैदान पड़ गया।
-- --
वर्जन
स्टेडियम की सौगात रुद्रपुर को मिलने जा रही है जो सीएम पुष्कर सिंह धामी की विकास रूपी सोच का परिणाम है। युवाओं का अपना खेल का मैदान होगा। जहां वह अपने कौशल को खेल के क्षेत्र में बेहतर बना सकेंगे और यहां पर विभिन्न प्रकार कि खेल गतिविधि होंगी।
-शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर।
-- -- -
मोदी मैदान में स्टेडियम निर्माण के पहले चरण के निर्माण संबंधित डिजाइन, डीपीआर तैयार कर ली है। इसी माह पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर होगा। स्टेडियम 20 करोड़ की लागत से बनेगा। दूसरे चरण के निर्माण की डिजाइन और डीपीआर की प्रकिया गतिमान है।
-जयकिशन, उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण।