फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now garbage collection vehicles will reach every ward every day.

Udham Singh Nagar News: अब प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन पहुंचेगा कूड़ा कलेक्शन वाहन

Wed, 19 Nov 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now garbage collection vehicles will reach every ward every day.
काशीपुर नगर निगम में खड़े नए कूड़ा कलेक्शन वाहन। संवाद
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में बीते कई वर्षों से वाहनों की कमी के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं होने के कारण समस्या हो रही थी। अब निगम क्षेत्र में 20 नवंबर के बाद प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन वाहन वार्डों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन




नगर निगम क्षेत्र में परिसीमन से पहले बीस वार्ड थे। तब 15-16 वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होता था। निगम क्षेत्र का परिसीमन होने के बाद वार्ड संख्या बढ़कर 20 से 40 हो गई लेकिन डोर-टू-डोर-कूड़ा कलेक्शन के वाहनों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। ऐसे में क्षेत्र के 40 वार्डों में नियमित वाहन नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी होने लगी। अधिकांश लोग अपने घरों का कूड़ा सड़क किनारे फेंकने लगे जो कि और अधिक परेशानी का सबब बन गया।
विज्ञापन

अब निगम प्रशासन व मेयर दीपक बाली की पहल से नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के लिए वाहनों की संख्या में इजाफा किया गया है। निगम प्रशासन को बीते दिनों 35 और नए वाहन मिल गए हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती चार नवंबर को काशीपुर में निकाय सम्मेलन के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं अब वाहनों की संख्या 14 से बढ़कर 49 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि निगम प्रशासन को 35 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन मिल गए हैं। अब कूड़ा कलेक्शन के वाहन नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड में पहुंचेंगे। इस संबंध में जल्दी ही ठेकेदार कंपनी के साथ बैठकर नई व्यवस्था की रूपरेखा बनाई जाएगी। नए वाहनों का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन हो गया है नंबर प्लेट आनी बाकी है। उसके बाद वाहनों का संचालन शुरू कराने से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed