फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notices will be issued to the heads of 371 families from 30 villages in Jaspur.

Udham Singh Nagar News: जसपुर में 30 गांव के 371 परिवारों के मुखिया को जारी होगा नोटिस

Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to the heads of 371 families from 30 villages in Jaspur.
जसपुर। एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत ब्लॉक क्षेत्र के 30 गांवों के 371 परिवारों के मुखिया को नोटिस जारी करेंगे। जांच में इन परिवारों का नाम परिवार रजिस्टर में सक्षम अधिकारी की बिना स्वीकृति के दर्ज होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में तीन सदस्य टीम गठित कर डीएम ने ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टरों के व्यापक परीक्षण एवं सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए थे। टीम ने प्रथम दृष्टया 30 गांव के परिवार रजिस्टर की जांच की। इस दौरान 371 परिवारों के 1766 नागरिकों के नाम बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के परिवार रजिस्टर में दर्ज पाए गए। एसडीएम ने बताया कि जांच के दायरे में आए इन सभी परिवारों का वर्ष 2005 से पूर्व उनकी ग्राम से कोई पारिवारिक संबंध अभिलेख में उपलब्ध नहीं मिला है। एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि परिवार के मुखिया को नोटिस जारी कर उनके परिवार रजिस्टर में दर्ज अभिलेख के साक्ष्य प्रस्तुत किया जाए, ताकि संतोषजनक उत्तर मिलने पर दर्ज नामों को वैध दर्शाकर उन्हें नियमानुसार कार्रवाई में शामिल किया जाए। एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 98 गांव के परिवार रजिस्टरों का सत्यापन होना है जिनमें 30 गांव का हो चुका है। अभिलेखों की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed