फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notices issued to four coaching centers operating without fire NOC in Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बिना फायर एनओसी के चल रहे चार कोचिंग सेंटरों को नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to four coaching centers operating without fire NOC in Rudrapur.
रुद्रपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में 15 बच्चाें की मौत के बाद भी जिले के कोचिंग सेंटर संचालकों ने सबक नहीं लिया है। कई जगहों पर छात्रों की जान जोखिम में डालकर कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू होते ही लापरवाही की पोल खुलने लगी है। बुधवार को सीएफओ ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। फायर उपकरण नहीं होने पर चार कोचिंग सेंटर को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने के कारण के 15 बच्चों की मौत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी अस्पताल, कोचिंग सेंटर और अन्य प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद ऊधमसिंह नगर प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी क्रम में दमकल विभाग लगातार कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन

सीएफओ ईशान कटारिया और एफएसओ महेश चंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बुधवार को होराइजन इमिग्रेशन (गाबा चौक), कृष्णा आईएएस (आवास विकास), आकाश इंस्टीट्यूट (नैनीताल रोड) और शिकर स्किल (आवास विकास) सहित कई प्रमुख संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भवन के भीतर आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से चलाए जा रहे अभियान में कई संस्थानों में फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की कमी भी सामने आई है। ये कोचिंग सेंटर बिना फायर एनओसी के संचालित थे। टीम ने इन्हें नोटिस जारी किया है।
--
कोचिंग सेंटर के स्टाफ को सीएफओ ने लगाई फटकार
आवास विकास स्थित एक कोचिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान सीएफओ ने सेंटर की महिला कर्मचारी से फायर सेफ्टी से जुड़े दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और एनओसी मांगे तो वहां मौजूद स्टाफ कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर सीएफओ ने सेंटर प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही स्टाफ का विवरण और सेंटर की खामियों को नोट किया।

कोट
बगैर फायर एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया गया है। चार सेंटरों को नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। ऑडिट आगे भी जारी रहेगा। - ईशान कटारिया, सीएफओ
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : दोषियों को सजा दिलाने सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी
कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
गदरपुर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने कंबोज धर्मशाला से कोतवाली गेट तक कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार की देर शाम युवक कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फैजान खान और ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में युवा पोस्टर लेकर चल रहे थे। उनका कहना था कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 छात्र-छात्राओं की मौत के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। आक्रोशित युवाओं ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग भी उठाई।
इससे पूर्व आयोजित शोकसभा को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, त्रिनाथ विश्वास, रामविलास शाह और चंदन सिंह नयाल ने संबोधित किया। इस दौरान आकाशदीप सिंह, साहिल मंसूरी, फरमान अली, अल्तमश मियां, नईम शेख, अरबाज पठान, इमरान अली और फरमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो 17-गदरपुर के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकालते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
--
रुद्रपुर में भी मृतक बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि
रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज के छात्रों ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग में जलकर मरे बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। बुधवार देर शाम शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की भी मांग की। वहां नागेंद्र गंगवार, राहुल गुप्ता, गुरबाज, पुनीत, विवेक, रिया गुप्ता, नक्श देव सिंह, अभिषेक सिंह, शिवा शेखर, रवि गंगवार, विनीत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed