फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notice to Deepak Bali

नाला निर्माण करने पर लोनिवि ने आप नेता को भेजा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notice to Deepak Bali
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते आप नेता दीपक बाली। - फोटो : KASHIPUR
राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण खुद के संसाधनों से कराने पर राष्ट्रीय मार्ग खंड (लोनिवि) ने आप नेता दीपक बाली को नोटिस भेजकर निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। इधर बाली का कहना है कि उन्होंने जनहित के लिए नाले का निर्माण कराया है। वह निर्माण ध्वस्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एमपी चौक के पास आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी स्थान पर एक नाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। कुछ दिन पूर्व दीपक बाली ने अपने संसाधनों से नाले का निर्माण करा दिया। राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोनिवि ने बाली को नोटिस जारी किया है। लोनिवि का कहना है कि उक्त स्थान पर मैसर्स दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, लुधियाना, पंजाब की ओर से आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाली की ओर से यहां पर नाले का निर्माण किया गया जो पूरी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम का उल्लंघन है। इससे आरओबी निर्माण कार्य भी बाधित हो रहा है। लोनिवि ने बाली को निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नाला निर्माण कराते समय निगम ने उनसे नाला निर्माण के लिए एक घंटे का समय मांगा था लेकिन नाला निर्माण नहीं कराया। जबकि उक्त नाले में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों के लिए भी नाला खतरा बना हुआ है जिसके चलते उन्होंने जनहित में नाले का निर्माण कराया। बाली ने लोनिवि को भेजे नोटिस के जवाब में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51क के खंड झ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक का दायित्व है कि वह सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नाले का निर्माण कराया।

नाला निर्माण करने पर दीपक बाली को नोटिस जारी कर निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण ध्वस्त न करने पर विभाग निर्माण ध्वस्त कर अपने मानकों के अनुुसार निर्माण कराएगा। भुवन चंद्र आर्य, सहायक अभियंता चतुर्थ, राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed