फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notice to a teacher

एक वर्ष से ड्यूटी से गायब शिक्षिका को अंतिम नोटिस 

Fri, 03 Aug 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Fri, 03 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notice to a teacher
teacher shimla

उच्च प्राथमिक विद्यालय रानी नागल बाजपुर की सहायक अध्यापिका के एक वर्ष ड्यूटी से नदारद रहने का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका की सेेवा समाप्ति की संस्तुति की है। फिलहाल उप शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को बर्खास्तगी से पूर्व अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से राजकीय महाविद्यालयों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। बीती जुलाई में खंड शिक्षा अधिकारी (बाजपुर) हवलदार प्रसाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रानी नागल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की एक शिक्षिका हेमा देवी ड्यूटी से नदारद मिली।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उक्त शिक्षिका दो जुलाई 2017 से लगातार अनुपस्थित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति करते जांच रिपोर्ट नियुक्ति अधिकारी को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर प्रेमा बिष्ट ने शिक्षिका को बर्खास्तगी से पूर्व अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के बाद भी यदि शिक्षिका की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो उक्त शिक्षिका के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed