{"_id":"587296a94f1c1b1629ba8635","slug":"nota-could-increase-the-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकते हैं नोटा के चाहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ सकते हैं नोटा के चाहने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव 2017 में नोटा का विकल्प प्रत्याशियों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। लोक सभा चुनाव 2014 में मतदाताओं ने इसका अहसास करा भी दिया था। नोटा का उपयोग करने वाले राज्यों में उत्तराखंड 18वें नंबर पर रहा था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में ऊधमसिंह नगर में 5,701 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था।
2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार नोटा विकल्प का इस्तेमाल हुआ था। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड राज्य नोटा का प्रयोग करने के मामले में 18वें पायदान पर रहा था। अब दो साल बीतने के बाद इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में नोटा दबाने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह कहते हैं कि अधिकतम मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश यही है कि जिलेभर के सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। वहीं नोटा के विकल्प का चयन करना या नहीं, यह फैैसला मतदाताओं को करना होगा। हालांकि हमारी कोशिश लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र नोटा दबाने वालों की संख्या
खटीमा - 799
बाजपुर - 721
रुद्रपुर - 718
नानकमत्ता - 684
गदरपुर - 648
काशीपुर - 569
किच्छा - 563
जसपुर - 501
सितारगंज - 498