{"_id":"58a2050c4f1c1b0944d83f94","slug":"not-accept-the-hospitality-of-candidates-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों का आतिथ्य न स्वीकारें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों का आतिथ्य न स्वीकारें : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। बगवाड़ा स्थित मंडी परिसर में विधानसभा चुनाव में तैनात होने वाले पीठासीन और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। डीएम चंद्रेश कुमार ने मतदान कार्यों में लगे कार्मिकों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान कार्य को अंजाम देने कहा। साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का आतिथ्य न स्वीकारने की सख्त हिदायत दी।
डीएम ने कहा मतदान संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने कहा कि जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेजा जाएगा ताकि सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम में एडीएम प्रताप सिंह शाह द्वारा कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि जनपद के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में पहली बार वीवीपेट का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने जिस सिंबल को वोट दिया है उनका वोट उसी सिंबल को गया है या नहीं।
वहां मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, सीईओ पीएन सिंह आदि थे।