फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Non-bailable warrant issued against smugglers who fled after pelting stones at police

Udham Singh Nagar News: पुलिस पर पथराव कर भागने वाले तस्करों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against smugglers who fled after pelting stones at police
रुद्रपुर। सुभाष काॅलोनी में स्मैक तस्कर को पकड़ने दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एसओजी पर पथराव करने वाले अभियुक्तों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरार अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

एक फरवरी को पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क टीम और एसओजी ने मौके पर पहुंचकर नाजिम नाम के स्मैक तस्कर को पकड़ा था। उसे पकड़ने की घर में मौजूद पुरुष और महिलाओं ने विरोध जताया। दो मंजिला मकान की छत से कुर्सी, ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ईंट लगने से कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग आए और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर भाग गए। इस मामले में पुलिस एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं नौ अभियुक्त फरार चल रहे हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed