{"_id":"6864366cf2cc612118031485","slug":"nominations-for-elections-begin-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126729-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चुनाव के लिए नामांकन आज से
Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन बुधवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय से विकासखंडों तक में सभी तैयारियां पूर्ण की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लाॅकों में न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए हैं।
पंचायत चुनाव में जिपं सदस्य पद के लिए नामांकन जिला पंचायत कार्यालय में होगा। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। यहां वार्डवार आवंटन कर दिया गया है। केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही कार्यालय में दाखिल होने की इजाजत दी जाएगी। कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में वाहनों काे खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उधर रुद्रपुर विकास खंड कार्यालय पर न्याय पंचायतवार कुल पांच काउंटर बनाए गए हैं। एक-एक काउंटर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी।