{"_id":"65fa90e9d0b15f9e40011b80","slug":"nomination-process-will-be-held-amidst-tight-security-arrangements-in-rudrapur-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नामांकन प्रक्रिया, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नामांकन प्रक्रिया, तैयारी पूरी
Wed, 20 Mar 2024 04:32 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:32 PM IST
सार
रुद्रपुर में नामांकन के प्रथम दिवस 20 मार्च को चार नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर कार्यालय से लिए गये हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। कलक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयार है। रुद्रपुर में नामांकन के प्रथम दिवस 20 मार्च को चार नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर कार्यालय से लिए गये हैं। जिसमे अखिलेश सिंह निर्दलीय, अमर सिंह सैनी पुत्र बीर सिंह निवासी भदईपुरा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, शंकर सिंह रावत निवासी मोटाहल्दू निर्दलीय व हरीश कुमार निवासी जनपद रोड रुद्रपुर निर्दलीय ते रूप में नामांकन पत्र लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर दो दावेदारों ने जमा कराए नामांकन पत्र