फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against BJP female leader in pantnagar

Pantnagar: भाजपा नेता पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभद्रता, धमकी देने के मामले में की कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Mar 2024 12:07 PM IST
सार

पंतनगर विवि परिसर निवासी एक महिला ने भाजपा महिला नेता पर सूदखोरी के नाम पर जेवर हड़पने और अभद्रता करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Case registered against BJP female leader in pantnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर विवि परिसर निवासी एक महिला ने भाजपा महिला नेता पर सूदखोरी के नाम पर जेवर हड़पने और अभद्रता करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टा-काॅलोनी पंतनगर निवासी वर्षा रानी ने जिला कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जिसमें कहा कि उसकी नानी को गंभीर बीमारी थी। उनके उपचार के लिए उसने विवि कर्मी अजीत कुमार से दो लाख रुपये 10 फीसदी ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में अजीत ने उससे ब्लैंक चेक और जमीन की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज के पेपर रख लिए। उसने धीरे-धीरे अजीत कुमार के रुपये वापस कर दिए थे। लेकिन अजीत उन ब्लैंक चेक में मनमाफिक धनराशि भर बैंक में लगाकर जरूरत से अधिक ब्याज की वसूली करता रहा। इस मामले की शिकायत पर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

 

आरोप है कि अजीत की ओर से ब्लैकमेल करने पर उसने अपने पड़ोस में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी डिमरी से 1,15,000 रुपये दस प्रतिशत ब्याज पर लेकर अजीत को दे दिए। उन्होंने भी रुपये ब्याज पर देते समय उसके गहने और सात ब्लैंक चेक रख लिए। साथ ही ब्लैंक स्टांप पेपर पर भी दस्तखत कराए।
 

बाद में उसने ब्याज सहित 1,85,000 रुपये पिंकी के बताए अनुसार उसके पुत्र के खाते में जमा करा दिए। जब उसने पिंकी से अपने गहने, स्टांप और ब्लैंक चेक वापस मांगे तो उसने जान से मरवाने की धमकी दी। वर्षा रानी ने कहा कि उसने थाने सहित एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं पिंकी डिमरी का कहना है कि वर्षा रानी ने मुझसे पैसे उधार लिए थे, जिनके वापस नहीं करने पर मैंने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे बचने के लिए उसने मेरे खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया है। यह महिला फ्रॉड है और इसने पंतनगर में कई लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed