{"_id":"6a08b564b965c6184a018b28","slug":"no-vehicle-day-shows-impact-fewer-vehicles-at-police-office-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141580-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नो व्हीकल डे” का दिखा असर, पुलिस कार्यालय में कम हुए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नो व्हीकल डे” का दिखा असर, पुलिस कार्यालय में कम हुए वाहन
Sat, 16 May 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की फ्यूल अनुशासन पॉलिसी का असर अब दिखने लगा है। एसएसपी के निर्देश के बाद शनिवार को पहली बार जिला पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों के वाहन पहले की अपेक्षा कम नजर आए।
एसएसपी अजय गणपति की पहल पर मनाए गए “नो व्हीकल डे” के चलते पुलिस कार्यालय में वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दिखाई दी। शनिवार सुबह एसएसपी कार्यालय परिसर में आम दिनों की तरह वाहनों की भीड़ नहीं रही। दुपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग शेड और मैदान काफी हद तक खाली नजर आए। परिसर में सन्नाटा और अनुशासन दोनों एक साथ दिखाई दिए।
नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन निजी और सरकारी वाहनों का कम से कम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते पुलिस लाइन से ड्यूटी के लिए आने वाले कई पुलिसकर्मी और कर्मचारी पैदल ही एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने इसे ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी है। हालांकि, आपातकालीन पुलिस सेवाओं और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों को इससे पूरी तरह अलग रखा गया है।
विज्ञापन
परिवहन अधिकारी भी पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय
रुद्रपुर। नो व्हीकल डे का असर सिर्फ पुलिस कार्यालय तक सीमित नहीं रहा। शनिवार को सरकारी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी पैदल कार्यालय में पहुंचे या सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग किया। परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भी ''''''''''''''''नो व्हीकल डे'''''''''''''''' के तहत शनिवार को कार्यालय आने के लिए सार्वजनिक परिवहन या गैर ईंधन साधन साइकिल आदि का प्रयोग किया। कार्यालय से नजदीक रहने वाले अधिकारी और कार्मिक पैदल ही कार्यालय पहुंचे।