फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Land For Cattle House

Udham Singh Nagar News: बजट मिलने के बाद भी नहीं बना गो संरक्षण केंद्र

Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
No Land For Cattle House
2020 में 33 लाख रुपये हुए थे मंजूर, नगर निगम प्रशासन ने बंद सूत मिल में तीन एकड़ भूमि केंद्र के लिए की चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में गो संरक्षण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। शासन के पास केंद्र के लिए भूमि देने का प्रस्ताव लंबित है। सरकार 2020 में इसके निर्माण के लिए 33 लाख रुपये मंजूर कर चुकी है।

सरकार ने बंद सूत मिल की तीन एकड़ भूमि गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए निगम को देने का प्रस्ताव अभी तक मंजूर नहीं किया। जिससे गो संरक्षण केंद्र निर्माण का मामला अटका हुआ है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि वर्ष 2020 में तत्कालीन आयुक्त वंशीधर तिवारी ने मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी के पास ढेला नदी पुल से सटे निगम के भूखंड पर गो संरक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। तब शासन ने 33 लाख रुपये मंजूर कर दिए थे। निगम के जेई ईश्वरी सिंह रौतेला ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने ढेला पुल के पास प्रस्तावित भूखंड में गो संरक्षण केंद्र बनाने को लिए टेंडर निकाला। जब भवन निर्माण आरंभ करने के लिए खुदाई हुई तब 30-40 फुट गहराई तक रेत निकली। जब भूमि की मिट्टी का टेस्ट कराया गया तो वह भवन के लिए उपयुक्त नहीं पाई गई। नगर आयुक्त राय ने बताया रुद्रपुर मार्ग पर स्थित बंद हो चुकी सूत की तीन एकड़ सरकारी भूमि है। लगभग छह महीने पहले डीएम ने इस भूखंड को गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए नगर निगम काशीपुर को देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है, मंजूरी मिलते ही केंद्र के निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed