फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No interest in government hospital parking contract

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के पार्किंग ठेके के लिए दिलचस्पी नहीं

Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
No interest in government hospital parking contract
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में एक माह बाद भी पार्किंग का ठेका नहीं हो सका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से आमंत्रित निविदा में एक भी आवेदक नहीं पहुंच सका। अब अस्पताल प्रशासन दोबारा से विज्ञप्ति निकालकर निविदा आमंत्रित करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, केलाखेड़ा, रामनगर, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, रेहड़ बिजनौर और पर्वतीय क्षेत्रों से मरीज इलाज को पहुंचते हैं। यहां से बड़ी संख्या में रोज तीमारदार मरीजों को वाहनों से लेकर पहुंचते हैं। वह परिसर में बेतरतीब वाहन खड़ाकर चिकित्सक के पास मरीज को दिखाने चले जाते हैं। इससे परिसर में काफी परेशानी होती है। इसको देखते हुए वर्ष 2024 में पार्किंग का ठेका किया गया था। एक साल तक यह व्यवस्था ठीक चली थी।
विज्ञापन

एक महीने से यह ठेका समाप्त हो गया है। पार्किंग का ठेका दोबारा करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इसके लिए 27 नवंबर नियत की गई थी लेकिन इसमें एक भी आवेदक नहीं पहुंचा। इस कारण से यह ठेका नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed