फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No entry of heavy vehicles in Shakti Farm from 5 am to 10 pm

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में सुबह पांच से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
No entry of heavy vehicles in Shakti Farm from 5 am to 10 pm
प्रतीकात्मक
शक्तिफार्म। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लगा दी गई है। सीओ सितारगंज ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ चौकी परिसर में बैठक कर खनन व सिडकुल में आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान लोगों ने सीओ ओमप्रकाश शर्मा से मिट्टी खनन व सिडकुल में आने- जाने वाले भारी वाहनों पर सुबह पांच से रात 10 बजे तक नो एंट्री लगाने की मांग की। साथ ही सिडकुल व कुशमौठ तिराहे पर पीआरडी जवानों की तैनाती, नगर के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने और क्षेत्र में स्मैक व शराब के धंधे पर अंकुश लगाने की बात भी रखी गई। सीओ सहमति जताते हुए कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में सुनील विश्वास, कार्तिक राय, उत्तम आचार्य, रमेश राय, राजेंद्र डसीला, गोपाल सरकार, संजय बाछाड़, रविंद्र विश्वास आदि थे।
विज्ञापन

---
सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश
शक्तिफार्म। दो माह पहले रूदपुर गांव निवासी 13 वर्षीय बालक की मिट्टी से भरे डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी। इस पर आक्रोशित लोगों ने बड़े वाहनों की आवाजाही दिन के समय बंद करने की मांग की थी। रविवार रात वार्ड नंबर दो निवासी संदीप मंडल की भी मिट्टी से भरे डंपर के कुचलने से मौत हो गई थी। क्षेत्र में दिन-रात ओवरलोड अवैध खनन में जुटे वाहनों और सिडकुल के लिए आने- जाने वाले भारी वाहनों के प्रति लोगों का आक्रोश पनप उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed