{"_id":"6536bb9b41b36eb9d00f8668","slug":"no-entry-in-rudrapur-market-sitarganj-news-c-242-1-rdp1001-5081-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Mon, 23 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दशहरा पर पुलिस ने मंगलवार को सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। शहर के प्रमुख इंदिरा चौक, सिडकुल चौक, गाबा चौक, तीनपानी तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार दोपहिया, चौपहिया वाहनों को दोपहर दो बजे से दशहरा पर्व की समाप्ति तक मुख्य बाजार कट, बाटा चौक से अग्रसेन चौक के बीच बेरियर लगाकर रोका जायेगा। अग्रसेन चौक से बाटा चौक के बीच कोई भी ठेली, वाहन खड़ा नहीं होगा। किसी भी प्रकार के वाहन को इस सड़क से नहीं जाने दिया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक मनीषा जोशी ने बताया कि वाहन पार्किग के लिए गल्ला मंडी, मुख्य बाजार कट के सामने, सिंचाई विभाग मैदान, सिब्बल सिनेमा मैदान, विशाल मेगा मार्ट पार्किंग को चिह्नित किया गया है। वहीं बाटा चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार कट, गांधी पार्क मुख्य द्वार, अग्रसेन चौक से बाटा तिराहा के बीच गलियों में वाहनों को रोकने के लिए बेरियर व्यवस्था की जाएगी।