{"_id":"74d6db0680c549b34fab38ce05538e08","slug":"no-doctor-s-patients-increased-pain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर नहीं होने से बढ़ा मरीजों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर नहीं होने से बढ़ा मरीजों का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का संविदा कार्यकाल खत्म होने के बाद मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हड्डी से संबंधित दिक्कतों का उपचार कराने आए कई मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। डाक्टर के नहीं होने से महज हादसों के घायलों के ही एक्सरे हो रहे हैं वहीं प्लास्टर कक्ष में भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
मरीजों ने विभाग से जल्द से जल्द डाक्टर की व्यवस्था करने की मांग की है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश गुलवानी का संविदा कार्यकाल 29 फरवरी को खत्म हो चुका है। लेकिन न तो उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है और न ही दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था हो सकी है। औसतन रोजाना अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित करीब 40 मरीजों का एक्सरे होता है। लेकिन डाक्टर के नहीं होने से यह संख्या आधी हो गई है।
विज्ञापन
एक्सरे डिवीजन के इंचार्ज एसके द्विवेदी ने बता कि केवल दुर्घटना में घायल लोगों के ही एक्सरे किए जा रहे हैं। वहीं डाक्टर के नहीं होने का खामियाजा उपचार कराने आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बखपुर किच्छा निवासी राममोहन ने बताया कि उनका बायां हाथ फैक्चर हुआ है। वह डाक्टर को दिखाने यहां आए थे, लेकिन पता चला कि उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। समझ नहीं आ रहा है कि समस्या किसे दिखाऊं।
विज्ञापन
पसली में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची शिवनगर रुद्रपुर निवासी कुसुम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डाक्टर नहीं हैं। प्राइवेट अस्पताल में उपचार में काफी पैसे खर्च होंगे। सरकार को डाक्टर की व्यवस्था करनी चाहिए। ट्रांजिट कैंप निवासी तपन ने बताया कि उनके हाथ में कुछ समय से जोरों से दर्द है। जिस वजह से वह काम नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उपचार करने के लिए डाक्टर नहीं है।
फोटो 02आरडीपी 05 से 08पी: रुद्रपुर के जिला अस्पताल से संबंधित फोटो।